एस कुमार
Also Read: डीआरएम ने मालपहाड़ी पत्थर साइडिंग में ट्रैक कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।
महेशपुर अंचल क्षेत्र के बांसलोई नदी स्थित बलियाडंगाल-बासमती पुल के नीचे से बालू उठाव करने वाले बालू माफियाओं पर स्थानीय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार को मिली सूचना के आधार पर सीओ संजय कुमार सायकुमार सिन्हा और थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने छापेमारी की। इस दौरान 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए और महेशपुर थाना परिसर में रखा गया। सीओ की लिखित शिकायत के आधार पर थाने में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।





