Search

September 16, 2026 7:43 pm

झामुमो ने मनाई पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर झामुमो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिला सचिव माईकिल मुर्मू और प्रखंड पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। इस अवसर पर सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

img 20250521 wa00023860436234701605999

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!