Search

July 31, 2026 7:36 am

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की मनाई गई 16वीं पुण्यतिथि।

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को धनुषपुजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी सह पुर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई।झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी। झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे। उनकी पहचान एक सर्वमान्य नेता के रूप में थी। गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव तत्पर रहे। उनके असामयिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।
मौके पर केंद्रीय सदस्य पिंकु शेख, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष इस्लमाइल रहमान, मोबारक हुसैन, पिंकु शेख, प्रकाश सिंह, हैदर शेख, आलमगीर आलम, साफु शेख, यूसुफ खान, नजरुल ईस्लाम, रफीकुल ईस्लाम सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!