Search

May 5, 2026 10:17 am

स्वरोजगार के नए अवसर, सखी मंडल की दीदियों और पुरुषों के लिए वाहन चालक प्रशिक्षण शुरू।

राजकुमार भगत

सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों और उनके परिवार से संबंधित पुरुषों के लिए तीस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक आर्सेटी पाकुड़ राजेश कुमार मिश्रा, जिला प्रबंधक पलाश जेएसएलपीएस पाकुड़ राजेंद्र कुमार और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
निदेशक राजेश कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए वाहन चालक के महत्व को बताया और सभी प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगारी बनने की सलाह दी। जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि ड्राइविंग एक ऐसा आर्थिक उपार्जन का साधन है जिसमें स्वरोजगार और नौकरी दोनों की असीम संभावना है।
वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं को मोटर वाहन के साथ-साथ ई-रिक्शा (टोटो) चलाने का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर दीदी और उसका परिवार आर्थिक उपार्जन कर स्वावलंबी बन सकती हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को वाहन चलन के साथ-साथ विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

img 20250521 wa00125838493215664933095

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!