Search

March 18, 2026 1:32 am

परिवार नियोजन जागरूकता रथ का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा सही जानकारी।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में बुधवार को डॉ मंजर आलम, डॉ गंगा शंकर शाह ने संयुक्त रूप से परिवार नियोजन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया।डॉ मंजर आलम ने बताया कि परिवार नियोजन अति महत्वपूर्ण योजना है,इस हेतु समाज में जागरूकता लाना ज़रूरी है जागरूकता रथ प्रखंड के विभिन्न गांव में जाकर लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जागरूक करेगी की छोटा परिवार सुखी परिवार निरोध, माला डी सहित अन्य का इस्तेमाल हेतु जागरूक करेगी।मोके पर स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न डॉक्टर, एमपीडब्ल्यू, स्वास्थ्य सहिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर