अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो कार्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने की। वही मंच संचालन प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला मुख्यालय में आगामी 27 मई दिन मंगलवार को होने जा रहे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड मोतीलाल हांसदा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बिना सरना कोड/ आदिवासी धर्म कोड लागू किये जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है जो कि भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। हमारी पार्टी और हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने हमेशा से आदिवासी हितों व अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ी। आज समय आ गया है कि अगर सरना धर्म कोड नही मिलता है तो हमारी पार्टी पूरे राज्य में जातिगत जनगणना नही होने देगी। इसके विरोध में हम सभी आगामी 27 मई को भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुँच विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,खुर्शीद आलम , निवारण मरांडी, मंजर आलम, कालिदास टुडू, मुनीराम मरांडी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, कुबराज मरांडी, मैनेजर मरांडी, मुसारफ हुसैन, लालबाबू अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, मंटू भगत, लालबाबू शेख, तुहिदुल शेख,मनाफ़ अंसारी, मैतलाल टुडू सहित अनेक झामुमो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।





