Search

September 16, 2026 3:41 pm

स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर का बीडीओ ने किया उद्घाटन।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जिला प्रशासन के द्वारा प्रोजेक्ट जागृति के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ टुडू दिलीप ने फीता काटकर किया। इस शिविर में शिवनाथ यादव , सौरभ गुप्ता , अनिल कुमार मण्डल सहित अन्य लोगो ने भी रक्तदान किया। बीडीओ ने कहा कि रक्तदान करना पूण्य का कार्य है। हम अपने रक्त से दूसरे व्यक्तियों का जान बचा सकते है। रक्तदान को लेकर सभी युवाओ को विशेषकर आगे आना चाहिए। वही चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि उपायुक्त की पहल पर रक्तदान शिविर की आयोजन की गई है। आये दिन मरीज व दुर्घटनाग्रस्त घायल व्यक्ति रक्त न रहने से अकाल मौत हो रही है। रक्तदान करना किसी भी अवस्था मे हानिप्रद नही है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हिरणपुर में इसके पूर्व भी रक्तदान शिविर का आयोजन होते आ रहा है। इसमें विशेषकर युवाओ की काफी रुचि देखने को मिल रही है। जो जनहित की कार्यो को लेकर सदैव आगे रहते आ रहे है। इस मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!