Search

September 16, 2026 2:10 pm

हजारो रुपये की साइबर ठगी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): साइबर ठगी का मामला इन दिनों निरन्तर बढ़ रहा है। हाथकाठी निवासी शाहरुख अंसारी ने बैंक खाते से 14800 रुपये की साइबर ठगी किये जाने को लेकर रविवार को हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत किया है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बीते 21 मई को 4900 रुपये व 23 मई को 9900 रुपये मेरे बैंक खाते से निकासी हो गया। इसकी जानकारी मुझे एसएमएस के माध्यम से मिला। तब मैंने तुरन्त 1930 नम्बर पर साइबर क्राइम को दिया। इसके बाद सम्बन्धित विभाग द्वारा एक एसीके नम्बर से सम्पर्क करने को कहा गया। जहां सम्पर्क करने पर निकटवर्ती थाना में सूचना देने को कहा गया। मेरे खाते से कुल 14800 रुपये की साइबर ठगी की गई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!