Search

March 16, 2026 10:27 pm

हिरणपुर में वर्षो बाद भी सड़क जाम से नही मिली राहत

बीड़ी पत्ता वाहनों के कारण घण्टो लगी रही जाम।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): वर्षो बीत जाने के बावजूद हिरणपुर बाजार स्थित मुख्य सड़क में हो रहे जाम से लोग हलाकान है। बीते शनिवार देरशाम बीड़ी पत्ता वाहन के कारण घण्टो सड़क जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा किसी तरह जाम को हटाया गया। बाजार के मुख्य सड़क में अतिक्रमण के कारण वर्षो से जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसको लेकर उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर लिट्टीपाड़ा अंचल प्रशासन ने मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। जहां वर्तमान में सड़क के दोनों ओर के जर्जर पड़े नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जाम की स्थिति से निजात दिलाने को लेकर बाजार क्षेत्र में दिन व शाम को पुलिस प्रशासन द्वारा नो इंट्री लगाया गया है। जिसमे भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित किया गया है। इसके बावजूद पत्थर लदे वाहन , कोयला डम्फर , बीड़ी पत्ता , बालू लदे ट्रेक्टर आदि वाहनों का परिचालन जारी है। जिसकारण सड़क में निरन्तर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे आवागमन करने वालो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रही सही कसर छोटे छोटे यात्री वाहनों की सड़क में जमघट बने रहने से जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि पुलिस ने सख्ती के साथ कार्रवाई करते हुए कई कोयला डंफरो को जब्त कर जुर्माना भी किया गया था। उधर सड़क की जर्जर अवस्था के कारण वाहनों की आवागमन में काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। बाजार स्थित मुख्य सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने की प्रशासन की कार्रवाई अभी तक शत प्रतिशत नही मानी जायेगी। यदि यथार्त रूप से सड़क की निर्धारित चौड़ाई की मापी की जाय तो अधिकांश दुकाने व मकान इसके चपेट में आ जायेगा। जो अभी तक नही हो पाया है। बहरहाल सड़क की जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को पहल करना आवश्यक है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि जाम को लेकर पुलिस निरन्तर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर