Search

July 27, 2025 1:20 pm

राम भक्त सेवा दल ने अमित सिंह को बनाया हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष

संगठन को और मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करूंगा”-अमित सिंह।

पाकुड़: राम भक्त सेवा दल के जिला अध्यक्ष रतन भगत के कुशल नेतृत्व में पाकुड़ जिले में संगठन को और मजबूती देने के लिए एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए हिरणपुर प्रखंड के लिए अमित सिंह को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था और समर्पण रखने वाले अमित सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के इस संगठन की सदस्यता ग्रहण कर धर्म सेवा के क्षेत्र में कदम रखा है। प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर अमित सिंह ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में जुट जाएंगे।अमित सिंह ने भावुक शब्दों में कहा,यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है। राम भक्त सेवा दल की ओर से मुझे हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और सौभाग्य की बात है। मैं ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा करूंगा और इसे और सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”जिला अध्यक्ष रतन भगत ने बताया कि अमित सिंह संगठन के पुराने सदस्य हैं और उनकी कार्यकुशलता व समर्पण को देखकर उन्हें यह पद दिया गया है। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ अधिकारी और सदस्यगण भी उपस्थित थे, जिन्होंने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर