Search

September 16, 2026 12:32 pm

पाकुड़ में कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजकुमार भगत

पाकुड़: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मंगलवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस भवन में जिला सह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला महासचिव ए. गांगुली, 20 सूत्री सदस्य डॉ. मोहम्मद जोहरूल इस्लाम, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, नगर अध्यक्ष वंशराज गोप, प्रखंड शिक्षा प्रतिनिधि मिरजहान विश्वास, एहेदिन शेख, रामविलास महतो, मिथुन मरांडी, लाडू शेख, नईमुद्दीन शेख समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम में नेताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के सपनों को साकार करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!