Search

May 4, 2026 4:27 pm

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की तैयारी जोरों पर, जिला संगोष्ठी का आयोजन।

राजकुमार भगत

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में आज भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में पुण्यशलोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले संगोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि लोकमाता और पुण्यश्लोक की उपाधि से सम्मानित न्यायप्रिय शासिका अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 मई को शाम 04:00 बजे अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत जी बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को न्यायप्रियता की मिसाल दी जाती है। उन्होंने अपने पुत्र को भी अन्यायपूर्ण आचरण के लिए दंडित किया। अहिल्याबाई होलकर की विरासत आज भी जीवित है। उनका जीवन आज भी शासन, सेवा और नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरणाप्रद है। कार्यक्रम में उनके जीवन और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह,पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिला मंत्री सपन दुबे,नगर मंत्री प्राची चौधरी, रतन भगत, दुलाल सिंह, पवन भगत, जीतू सिंह, सादेकुल आलम,सूरज भगत, राजू ठाकुर उपस्थित हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!