Search

May 4, 2026 10:34 am

जिला कौशल पदाधिकारी ने किया प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

पाकुड़: पाकुड़ जिला कौशल पदाधिकारी राहुल कुमार ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (जेएसडीएम) के निर्देशानुसार सभी केंद्रों में प्रशिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं की समीक्षा की।पाकुड़ के दूरदर्शी ज्ञान कौशल केंद्र में कक्षा कक्ष की लाइव स्ट्रेचिंग सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं, हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर स्थित निष्ठा कौशल केंद्र में छात्रावास और प्रशिक्षण केंद्र की स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया।जिला कौशल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में तीन कौशल केंद्र संचालित हैं, जिनमें रहने, खाने और प्रशिक्षण की सारी सुविधाएं नि:शुल्क हैं। इनमें अभ्यर्थियों को ड्रेस और पुस्तकें भी मुफ्त दी जाती हैं। प्रशिक्षण में नर्सिंग, सिलाई, कंप्यूटर आदि शामिल हैं।

img 20250530 wa00139099865155818430541

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!