Search

June 19, 2026 5:14 pm

ईद-उल-अजहा पर अजहर इस्लाम ने जताया सौहार्द का संदेश, परिवार संग अदा की नमाज़।

बजरंग पंडित, पाकुड़।

पाकुड़। ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर जनसेवक अजहर इस्लाम ने अपने पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्थानीय ईदगाह पहुंचकर सामूहिक रूप से नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारा, त्याग और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। अजहर इस्लाम ने कहा कि यह पर्व केवल कुर्बानी का नहीं, बल्कि इंसानियत, भक्ति और अल्लाह की राह पर चलने का प्रतीक है। उन्होंने पाकुड़वासियों सहित पूरे देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दिली शुभकामनाएं दीं और दुआ की कि समाज में अमन-चैन, सौहार्द और खुशहाली बनी रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नमाज़ के बाद एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!