Search

May 1, 2026 3:22 pm

पंकज मिश्रा का लिट्टीपाड़ा में जोरदार स्वागत, पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया अभिवादन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा में शनिवार को झामुमो के केंद्रीय सचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रांची से आने के क्रम में पंकज मिश्रा के काफिला जैसे ही लिट्टीपाड़ा पहुंचा, वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात् पंकज मिश्रा ने सिद्धू कान्हु व तिलका मांझी के आदमकद तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वीर शिबू जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, पंकज मिश्रा जिंदाबाद के नारों से पूरा लिट्टीपाड़ा गूंज उठा। मौके पर जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समद अली, प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, उपाध्यक्ष रंजन साहा, इसहाक अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद मिश्रा जी का काफिला बरहेट की ओर रवाना हो गया। पंकज मिश्रा के स्वागत में उमड़े जनसैलाब से यह स्पष्ट है कि झामुमो पार्टी के प्रति लोगों का समर्थन और विश्वास बढ़ रहा है। पंकज मिश्रा की लोकप्रियता और उनके नेतृत्व में पार्टी की मजबूती का यह एक बड़ा उदाहरण है।

img 20250607 wa00284747966513493843394

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!