Search

May 1, 2026 12:02 am

सख्त चेतावनी के बाद छह कोयला डंफरो को छोड़ा गया।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): कोयला डंफरो की मनमानी थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस ने हिरणपुर के रास्ते खाली कोयला डंफरो की परिचालन को लेकर सख्ती बरतते हुए छह डंफरो को जब्त किया। सभी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। प्रशासन के द्वारा हिरणपुर में व्याप्त सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए देरशाम 10 बजे से सुबह चार बजे तक नो इंट्री लगाया गया है। इसके बावजूद डम्फर चालको द्वारा खाली वाहनों को इस पथ से दिनदहाड़े ले जाया जा रहा है। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी वाहन चालकों से निर्दिष्ट समय पर ही परिचालन का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!