Search

April 30, 2026 6:15 pm

सम्मान से समृद्धि तक कि सफर को लेकर डीडीसी ने किया योजनाओ की भूमि पूजन।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़ ): सम्मान से समृद्धि तक का सफर प्रगति केंद्र को लेकर रविवार को उप विकास आयुक्त महेश प्रसाद संथालिया ने
प्रखण्ड के पांच पंचायतो में स्वीकृत समृद्धि भवन निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन किया गया। डांगापाड़ा में निर्माण होने जा रहे समृद्धि भवन निर्माण को लेकर आयोजित भूमि पूजन में डीडीसी सहित जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत , बीडीओ टुडू दिलीप , प्रखण्ड प्रमुख रानी सोरेन , उप प्रमुख अब्दुल गनी , मुखिया बाले हेम्ब्रम सहित सभी पंचायतो के मुखिया व पंचायत सचिव व स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। 15 वीं वित्त आयोग के अनाबढ मद के अनुदान राशि से 80/70 फिट आकार के दो कमरों का भवन का निर्माण कार्य किया जाना है। जिसमे डांगापाड़ा सहित रामपुर बड़तल्ला , डुगी बरमसिया घाघरजानि , सितपहाडी मंझलाडीह व धोवाडांगा पंचायत अंतर्गत पाडेरकोला में निर्माण कार्य को लेकर विधिवत भूमि पूजन की गई। उधर जबरदहा पंचायत भवन निकट शौचालय निर्माण को लेकर भूमि पूजन की गई।डीडीसी ने बताया कि सभी चयनित स्थलों में जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!