Search

March 15, 2026 12:39 pm

आंगनवाड़ी सेविका को लेकर गम्हरिया में ग्रामसभा आयोजित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार को आंगनवाड़ी सेविका की चयन को लेकर गम्हरिया गांव में ग्रामसभा आयोजित हुई। जिसमें प्रेमलता मुर्मू को योग्यता अनुरूप सेविका पद के लिए चयन किया गया। इस आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका सरला मरांडी सेवानिवृत हो चुकी है। इसको लेकर आयोजित ग्राम सभा मे बीडीओ टुडू दिलीप , पर्यवेक्षिका बबली शर्मा , मुखिया बाले हेम्ब्रम , पस सदस्य बबलू मुर्मू सहित ग्राम प्रधान रामेश्वर मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। चयन प्रक्रिया के दौरान सेकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे। जहां नो महिलाओ ने इस पद को लेकर आवेदन दिया। जहां पर्यवेक्षिका ने चयन प्रक्रिया को लेकर उपस्थित लोगों को नियमो से अवगत कराया गया। इसके बाद उच्चतम योग्यता व पोषक क्षेत्र को देखते हुए प्रेमलता मुर्मू का चयन किया गया। बीडीओ ने बताया कि इस ग्रामसभा में पारदर्शी रूप से सेविका का चयन किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर