Search

April 30, 2026 2:20 pm

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 21 जून को करेंगे लिट्टीपाड़ा के ग्रामीणों से सीधा संवाद।

प्रशांत मंडल

पाकुड़ (लिट्टीपाड़ा): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास आगामी 21 जून को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जामजोड़ी पंचायत अंतर्गत सिमलजोड़ी गांव में आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। यह जानकारी भाजपा नेता साहेब हांसदा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस विशेष संवाद कार्यक्रम में रघुवर दास दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और समाधान का भरोसा दिलाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पिछड़े क्षेत्रों में पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को सामने लाना है। साहेब हांसदा ने कहा कि आज भी कई गांव इन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, और पूर्व मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यह दौरा जनसंवाद के साथ-साथ ग्रामीण विकास और सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

img 20250617 wa0020772744425618525372

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!