Search

September 27, 2026 12:08 am

दहेज प्रताड़ना को लेकर पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): दहेज प्रताड़ना को लेकर मंगलवार अपरान्ह रामपुर निवासी इस्मत आरा ने पति सहित अन्य पांच लोगों पर हिरणपुर थाना में मामला दर्ज कराई है। दर्ज मामले में पीड़िता ने आरोप लगाई है कि बीते तीन वर्ष पूर्व जबरदहा निवासी तस्लीम अंसारी से शादी हुई थी।शादी के एक वर्ष तक परिवार में सभी ठीकठाक रहा। इसके बाद पति के द्वारा बाइक व दो लाख नगद की मांग मुझसे किये जाने लगा। मैंने इंकार करने पर मुझसे अत्याचार व मारपीट करने लगा। बीते 21 मई की शाम मैं अपने ससुराल के अपने कमरे में बैठी थी कि पति , ससुर जावेद अंसारी , सास फिरोजा बीबी , ननद फरीदा खातून व हाथकाठी निवासी फरीन बीबी आकर दहेज लाने को लेकर जमकर मारपीट किया। साथ ही मेरा मोबाइल सहित अन्य सामान छीन लिया। इसको लेकर मेरी मां भी आई , पर उन्हें भी अपमानित किया गया व मुझे धक्का मारकर घर से निकाल दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!