Search

March 14, 2026 4:48 pm

आदिवासी बहुल इलाकों में सरकारी योजनाओं की पहुँच बढ़ी

डीसी मनीष कुमार ने कालिदासपुर में धरती आबा शिविर का किया निरीक्षण, लाभुकों के बीच वितरित किए आधार व स्वीकृति पत्र

पाकुड़ जिले के कालिदासपुर कलस्टर में मंगलवार को धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत लगे शिविर का उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एक 5 साल के बच्चे को अपडेटेड आधार कार्ड सौंपा और मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक नलिन मरांडी को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया। उपायुक्त ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “धरती आबा जन भागीदारी अभियान का उद्देश्य आदिम जनजातीय परिवारों को सरकार की मूलभूत योजनाओं से जोड़ना है।” उन्होंने बताया कि सरकार की यह पहल आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छ जल, सड़क, टेलीकॉम कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका जैसी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

गांव-गांव जाकर मिल रहा योजनाओं का लाभ

उपायुक्त ने कहा कि अब अधिकारी खुद गांव और पंचायत स्तर पर पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन स्तर में सुधार लाएं। इसके उपरांत उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

img 20250617 wa00367852395686780006723

एक दिन में कई प्रखंडों में लगे शिविर

कालिदासपुर के साथ-साथ हिरणपुर के डांगापाड़ा, लिट्टीपाड़ा के बड़ाघघरी, महेशपुर के बाबूदाहा व बलियाडांगा, अमड़ापाड़ा के पचुवाड़ा और पाकुड़िया प्रखंड के मोहुलपहाड़ी एवं बनियापसार कलस्टर में भी इसी तरह के शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के तहत लाभुकों को चिन्हित कर लाभ पहुंचाया गया।

योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

शिविर में विशेष रूप से आदिम जनजाति परिवारों को योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभान्वित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार की हर योजना अब सीधे उनके द्वार तक पहुँचाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, जिला बीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत टुडू भी मौजूद रहे।

img 20250617 wa00376133047775576279419

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर