Search

April 30, 2026 11:12 am

वाहन भाड़ा राशि की विवाद में हुई मारपीट में दो व्यक्ति घायल

पुलिस ने किया बेलिनो वाहन को जब्त

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): वाहन भाड़ा राशि की विवाद को लेकर मंगलवार देरशाम हिरणपुर – कोटालपोखर पथ के भंडारों निकट दो लोगो के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें साहेबगंज जिला अंतर्गत राजमहल थाना के घाट सीलमपुर निवासी अमिताभ कुमार मण्डल व हिरणपुर के टोंगी निवासी गुड्डू यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाने साथ मौके पर पहुंचे थाना के एएसआई दिलीप कुमार मण्डल व पुलिसबल द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर अवस्था देख दोनों घायलों को सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटनास्थल से बेलिनो वाहन को भी जब्त कर लिया। घायल गुड्डू यादव ने बताया कि देरशाम साढ़े नो बजे बाइक से भंडारों स्थित गंगाराम घोष की क्रशर की ओर जा रहे थे कि महारो की ओर से दो वाहन आकर रुका। इसमे से अमिताभ मण्डल व अन्य सात – आठ लोग वाहन से उतरकर मेरे बाइक की चाबी व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद अपहरण के उद्देश्य से मारपीट करते हुए बोलेरो वाहन में बैठाने लगा। चिल्लाने पर लोग जुटने लगा। तब एक वाहन में सवार होकर भाग खड़ा हुआ। बेलिनो वाहन संख्या जेएच 18 के 6212 को अमिताभ से भाड़ा में लिया था। जिसका भुगतान नियमित कर रहा था। वाहन पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त होने पर 1.20 लाख खर्च भी किया था। पर आज अकस्मात आकर लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। वही घायल अमिताभ ने बताया कि अपने बेलिनो वाहन को दो वर्ष पूर्व 24 हजार महीना के दर से गुड्डू को भाड़ा में दिया था। जिसका भाड़ा नही दिए जाने पर आया था। जहां राशि भुगतान की मांग करने पर मारपीट कर मुझे घायल कर दिया व मेरे साथ लाये वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वर्तमान में वाहन मेरे पास ही था। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षो द्वारा थाना में लिखित शिकायत नही किया गया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि रात को ही पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img 20250618 wa00182473906603266813297

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!