Search

March 14, 2026 3:09 pm

अंधेरे से उजाले की ओर: विधायक और उपासना मरांडी की पहल पर अंबेडकर चौक फिर हुआ रौशन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर, पाकुड़ – महेशपुर प्रखंड के अंबेडकर चौक पर एक बार फिर रौशनी लौट आई है। वर्षों से अंधेरे में डूबे इस महत्वपूर्ण स्थान पर अब आधुनिक हाइमास्ट लाइट की चमक दिखाई दे रही है। यह कार्य स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर संभव हो पाया है। क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने पुराने और जर्जर हो चुके हाइमास्ट लाइट सिस्टम को हटाकर अत्याधुनिक तकनीक से युक्त नई लाइट लगाने का निर्देश दिया था। अब चौक रोशन है, और साथ ही लोगों के चेहरों पर संतोष और सुरक्षा का भाव भी साफ नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक लाइट नहीं, बल्कि हमारी उम्मीद और सुरक्षित भविष्य की किरण है।”

इस मौके पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा, “जहां अंधेरा है, वहां उजाला लाना मेरा कर्तव्य है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की सुविधा मेरी प्राथमिकता है।

वहीं उपासना मरांडी ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। बहुत जल्द महेशपुर विधानसभा के हर प्रमुख चौक और गांव-गली को हाइमास्ट और स्ट्रीट लाइटों से रोशन किया जाएगा। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि विकास की गति भी तेज होगी।

img 20250618 wa00266099698451894156520
img 20250618 wa00273067007808135414760

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर