Search

March 14, 2026 1:31 pm

राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया हर्षोल्लास के साथ, लगाए गए पौधे।

सतनाम सिंह

पाकुड़ | लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज देश की उम्मीद हैं। उनका जीवन सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की आवाज बुलंद की और आम जन की आवाज को संसद तक पहुंचाया। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज और प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक ने मिलकर पौधे लगाए और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, प्रखंड शिक्षा प्रतिनिधि मिरर्जहान विश्वास, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, रामविलास महतो, एहेदिन शेख, महबूब आलम, मिथुन मरांडी, सागर शेख, कमरुल शेख सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राहुल गांधी के नेतृत्व को देश के भविष्य के लिए जरूरी बताया और उनके दीर्घकालिक राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

img 20250619 wa00085153325662933992883

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर