Search

September 26, 2026 10:19 pm

पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, गमछे के फंदे से झूलकर दी जान।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाडा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के तेसोकुण्डी गांव की एक 50वर्षीय महिला ने बुधवार शाम पारिवारिक कलह से उबकर घर के अंदर गमछा के फंदे से झूलकर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली।मिली जानकारी के अनुसार करमाटा ड़पंचायत क्षेत्र के तेसोकुण्डी गांव के जोगिया पहाड़िया की पत्नी सुरजी पहाडिन (50वर्ष) बुधवार को अपने सौतेला पुत्र रावते पहाड़िया से झगड़ा कर दिनभर शराब पीकर शाम के वक़्त घर के अंदर बांस में गमछा का फंदा लगाकर झूल गयी और मौत को गले लगा ली।पति जोगिया शाम को घर वापस लोटा तो देखा पत्नी गमछा के फंदे मे झूल रही है।इसकी सुचना उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को दिया‌।पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया‌।वही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया की घरेलु विवाद के कारण घटना घटी है,यूडी केस दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!