Search

March 14, 2026 11:48 am

दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ, पंचायतों में साफ-सफाई और धरती आबा अभियान पर उपायुक्त ने दिया विशेष जोर।

पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड के पलियादाहा एवं फुलझिंझरी पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए दीदी बाड़ी योजना का भी शुभारंभ किया। गुनगुनिया गांव में मनरेगा के तहत मरीयम हेम्ब्रम की दीदी बाड़ी का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। संतरी टुडु और बबिता टुडु के खेतों में पौधारोपण कर उन्होंने योजना की विधिवत शुरुआत की। मौके पर मौजूद रोजगार सेवक को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि अधिक से अधिक दीदियों को इस योजना का लाभ मिले, यह प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने डोमनगढ़िया पंचायत में पशु सखी नाजमुन निसा द्वारा संचालित चिक हार्डनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया और केंद्र की गतिविधियों को समझते हुए उचित मार्गदर्शन दिया। सभी लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर डीसी ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद डीसी ने पलियादाहा एवं फुलझिंझरी पंचायत भवन का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और पंचायत सचिव एवं मुखिया को सख्त निर्देश दिए कि भवन परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित हो।

धरती आबा शिविर में डीसी की गहरी नजर

फुलझिंझरी क्लस्टर में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवेदनों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन हो और प्रत्येक विवरण पोर्टल पर समय से अपलोड किया जाए। बैठक में उन्होंने 15 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान की सफलता को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतवार शिविर तय तिथि पर हर हाल में आयोजित हों और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से सक्रिय भागीदारी निभाएं। योजनाओं का अधिकतम लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुंचे, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही 20 जून को आयोजित होने वाले तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी के इस निरीक्षण दौरे में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक प्रवीण मिश्रा, बीपीएम राजीव कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

img 20250619 wa00292772499283114381078
img 20250619 wa00284023612646639823167
img 20250619 wa00301333088046020600480

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर