Search

October 28, 2026 12:24 pm

डेंगू रोधी विशेष खोज सघन निगरानी अभियान चलाया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पाकुड़ प्रखंड के नवादा गांव में डेंगू रोधी एक विशेष सघन निगरानी अभियान चलाया गया। यह गतिविधि दो टीमों के माध्यम से सामुदायिक स्वयं सेवकों एवं एमपीडब्ल्यू राकेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।निगरानी के तहत कुल 60 घरों को शामिल किया गया जिसमें 349 जलधारक कंटेनरों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 15 कंटेनर में एडीज मच्छर के लार्वा से संक्रमित पाए गए जो डेंगू वाहक मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों की ओर इशारा करते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए समुदाय की निरंतर भागीदारी, स्रोत नियंत्रण और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!