Search

October 27, 2026 6:10 pm

तोड़ाई में दिनदहाड़े घर में सेंधमारी, जेवर-नकदी ले उड़े चोर।

हिरणपुर (पाकुड़): तोड़ाई में बीते शुक्रवार दिनदहाड़े एक घर मे चोरी की घटना हुई। जहां चोर ने घर मे रखे जेवर सहित नगदी भी ले उड़ा। गांव के चमेली देवी ने रविवार शाम को थाना में दर्ज मामले में आरोप लगाई है कि बीते 11 जुलाई सुबह छह बजे खेतो में काम करने गई थी। वही पति जानकी रविदास बकरी चराने व बेटी स्कूल गई थी। इस बीच अज्ञात चोरों ने घर खोलकर अंदर रखे बक्से की ताला तोड़कर नगद 4500 रुपये सहित जेवरातों में करीब एक भर व 60 भर चांदी का सामान चोरी कर लिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी थाना प्रभारी गौरीशंकर प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर आवश्यक जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!