Search

July 24, 2026 12:39 pm

महिला से छेड़छाड़, पति पर पत्थर से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। चिलगांव गांव में एक महिला से छेड़छाड़ और उसके पति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता मरियम सोरेन की शिकायत पर महेशपुर थाना में आरोपी होरेन मरांडी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने थाना को दिए गए आवेदन में बताया कि घटना 28 जून की सुबह की है। सुबह सोकर उठने के बाद उसने देखा कि उसका पति माईकल हेम्ब्रम घर पर नहीं है। काफी खोजबीन के बाद वह गांव के पास स्थित सेवड़ी गोंडा मैदान पहुंची, जहां उसका पति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था और आरोपी होरेन मरांडी भी वहीं मौजूद था। महिला ने बताया कि जब वह अपने पति को घर ले जाने लगी, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील गालियां दीं। किसी तरह उसने खुद को छुड़ाया और गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से घायल को रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पीड़िता के पति ने बताया कि होरेन मरांडी ने पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महेशपुर थाना में कांड संख्या 128/25 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!