Search

April 24, 2026 1:46 pm

साहजामाल शेख बने एनएसयूआई के पाकुड़ जिलाध्यक्ष।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने दी मंजूरी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पाकुड़। कांग्रेस की छात्र इकाई राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने पाकुड़ जिले को नया जिलाध्यक्ष दे दिया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम की सहमति के बाद साहजामाल शेख को पाकुड़ जिला एनएसयूआई का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने साहजामाल की संगठन के प्रति सक्रियता, प्रतिबद्धता व छात्रहित में उनकी भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष साहजामाल शेख ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा व ऊर्जा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे जिले के सभी कॉलेजों में एनएसयूआई की इकाइयों को मजबूत करेंगे और छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारुल इस्लाम सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!