Search

September 5, 2026 11:55 am

खेत में जुताई के दौरान वज्रपात की चपेट में आया किसान, गंभीर हालत में दुमका रेफर।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़ : थाना क्षेत्र के मंडरो गांव में मंगलवार दोपहर धान की खेती के लिए खेत की जुताई कर रहा एक किसान वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की पहचान मंडरो निवासी श्रीमान टुडू (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्रीमान टुडू मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे खेत में जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सक डॉ. शिवम कुमार ने घायल किसान का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, वज्रपात से श्रीमान टुडू के सीने और पेट के निचले हिस्से में गंभीर जलन हुई है। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान खेतों व खुले स्थानों पर काम करने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!