4 अगस्त से रांची विधानसभा का होगा घेराव
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़ )प्रखंड के विजय माँझी मराण्डी स्टेडियम मे शनिवार को सहायक अध्यापक संघ की एक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रजमोहन कुमार ठाकुर के अध्यक्षता मे हुई। पांच सूत्री मांग को लेकर बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी 04 अगस्त से 07 अगस्त तक विधानसभा का राँची का घेराव किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के सभी सहायक अध्यापकों ने भाग लेने का निर्णय लिया गया। निम्न पांच मांग है।राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। गत आंदोलन के क्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्य काल में रांची एवं राज्य के विभिन्न थाना मे दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए। मृत सहायक अध्यापकों के आश्रित को अनुकम्पा का लाभ प्रदान किया जाए। एवं 28 अगस्त 2024 को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ हुए समझौतों को लागू किया जाए।सहायक अध्यापकों का सेवा 62 वर्ष किया जाए। विभागीय अधिकारीयों के द्वारा झारखंड के करीब 1700 सहायक अध्यापकों को फर्जी शैक्षणिक संस्थान का हवाला देकर कार्यमुक्त किया गया है इस आदेश को अविलंब निरस्त किया जाए। मौके पर बैठक मे सहायक अध्यापक नीलम मुर्मू,गणेश साहा,प्रकाश साहा, सुमन कुमार,मो.नमउल हक,अनिल मालतो,राहिल टुडू,देवानंद मालतो
शिवचरण किसकु़,उषा मुर्मू, सुन्दरा मालतो,शंकर साहा, सुमन साहा, अशोक साहा, मुन्ना साहा, जयदेव साहा, बाबुधन हांसदा, चैताली कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।