Search

July 28, 2025 1:03 am

श्री सत्य साई सेवा समिति ने शुरू किया निःशुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल।

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्री सत्य साईं सेवा समिति, पाकुड़ द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रविवार को बैंक कॉलोनी स्थित साईं बाबा मंदिर परिसर में समिति द्वारा श्री सत्य साईं स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत निःशुल्क सिलाई, कटाई और बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण प्रति रविवार शाम 3 बजे दिया जाएगा, जिसमें कोई भी महिला भाग ले सकती है।
यह एक वर्षीय कार्यक्रम है, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने पर महिलाओं को संस्था की ओर से प्रमाणपत्र के साथ-साथ सिलाई किट भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन, पाकुड़ के संयुक्त जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ठाकुर, कन्वीनर सुशांत दुबे, जिला महिला सेवा कोऑर्डिनेटर सुष्मिता मंडल, महिला आध्यात्मिक कोऑर्डिनेटर आशा देवी, नंदनी कुमारी, बसंती दास, सबिता देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही प्रेम थारू प्रोग्राम के तहत परिसर में फलदार वृक्ष का भी रोपण किया गया। इस संबंध में जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सह राज्य एसआरपी एवं मेडिकल इंचार्ज डॉ. देवकांत ठाकुर ने दी।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर