Search

May 13, 2026 8:54 am

एक भी वैध मतदाता का नाम सूची से न हटे, कार्यकर्ता रहे सतर्क: तनवीर

कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक, सुनी जनसमस्याएं

पाकुड़: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम मंगलवार को पाकुड़ पहुंचे और कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक कर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। इस दिशा में कार्यकर्ताओं को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर पार्टी की कमेटी कार्यरत है, लेकिन अब एक स्पेशल 12 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें पार्टी की ओर से बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की भूमिका प्रमुख होगी। बीएलए का मुख्य कार्य मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर निगरानी रखना होगा। अगर किसी तरह की गड़बड़ी या नाम गलत तरीके से हटाने की सूचना मिलती है, तो टीम के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से नियमानुसार विरोध दर्ज करेंगे।तनवीर आलम ने बिहार की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ अनेक लोगों का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाया गया है, चाहे उनके पास तमाम दस्तावेज हों या वे जन्मजात बिहारवासी हों। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसा ही प्रयास झारखंड में भी हो सकता है। अगर कोई मतदाता बाहर रह रहा है या किसी कारण विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहा है, तो उसे सूची से हटाना अनुचित होगा।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी से सबसे अधिक लाभ भाजपा को होगा। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं और टीम सदस्यों को हमेशा सतर्क रहना होगा।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, पर्यवेक्षक अशोक दास, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, देबू विश्वास, असद हुसैन, शाहीन परवेज, ए. गांगुली, मिर्जाहान विश्वास, बशीर शेख, आमिर हमजा, बिलाल शेख, मंजुला हसदा, मोनिता कुमारी, रामविलास महतो, शहनाज बेगम, डॉ. जहीरुल इस्लाम समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20250729 wa00496430845223635555069

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!