राजकुमार भगत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सेवा गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा (SFS) के माध्यम से अभाविप पाकुड़ के कार्यकर्ता निखिल दास ने एक बुजुर्ग महिला को रक्तदान कर बचाई जान। पाकुड़ के तलवाडंगा निवासी चंपा देवी सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाज रथ थी।डॉक्टर ने उनके शरीर में रक्त की भारी कमी बताई थी। मरीज के परिजनों ने रक्त की आवश्यकता की सूचना परिषद के नगर मंत्री को दी।सूचना मिलते ही हर्ष भगत ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निखिल दास से संपर्क किया और उन्हें रक्तदान करने का आग्रह किया।निखिल दस सूचना मिलते ही यथाशीघ्र पाकुड़ शहर स्थित ब्लैड बैंक पहुंचे और मरीज के परिजनों से मिल कर उन्हें रक्त मुहैया कराया। रक्तदाता निखिल ने बताया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति को की जान नहीं जानी चाहिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए आगे आना पड़ेगा।परिषद के नगर मंत्री हर्ष भगत ने बताया कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है जो राष्ट्र सेवा को अपनी प्राथमिकता मानती है और उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है यह न केवल किसी की जिंदगी को बचाता है बल्कि मानवता के प्रति हमारे कर्तव्य को भी दर्शाता है। उन्होंने आज के युवाओं से अपील की कि वह समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान जैसे कार्यों में भाग ले।
रक्त लेते हुए मरीजों ने विद्यार्थी परिषद का आभार व्यक्त किया। मौके पर परिषद के कार्यकर्ता रितिक सिंह, रितेश कुमार, कमल किशोर, नवीन कुमार उपस्थित थे।





