पाकुड़। जिला प्रशासन की ओर से 79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी जोर-शोर से जारी है। रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में 10 से 13 अगस्त तक चले परेड पूर्वाभ्यास का बुधवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी और उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी और परेड की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Also Read: भारत की जनगणना 2027 के अन्तर्गत बेरमो प्रखण्ड सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ










