Search

August 2, 2026 10:11 pm

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पाकुड़ जिला इकाई की घोषणा, अवनिकांत तिवारी बने अध्यक्ष

पाकुड़। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला बैठक रविवार को आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, झारखंड प्रांत सचिव डॉ. अमूल्य कुमार पाल और संथाल परगना प्रमंडल संयोजक अनय ओझा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजकुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।
बैठक में ग्राहकों के सम्मान और शोषण मुक्ति पर विचार रखते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि ग्राहक देवता के समान है, जिसका सम्मान होना आवश्यक है। प्रांत सचिव डॉ. अमूल्य कुमार पाल ने पाकुड़ जिला इकाई की घोषणा की। इसमें अवनिकांत तिवारी को जिला अध्यक्ष, विपक भजन सिंह और सीमा सोनी भगत को उपाध्यक्ष, धनंजय साह को सचिव, मिलन रूज को कोषाध्यक्ष, फूलचंद साह को सह-कोषाध्यक्ष, रूपाली सरकार को महिला जागरण प्रमुख और दीपक स्वर्णकार को प्रचार प्रमुख बनाया गया। बैठक में दुमका जिला सचिव ऋषभ कुमार गण, भागीरथ तिवारी, प्रो. मनोहर लाल राम, रंजन कुमार सिंह, हीरालाल शाह, अमित शाह, जितेंद्र ओझा, संजय सरकार, बबलू भगत, अमन सिंह, राजू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!