Search

August 2, 2026 9:23 am

चलती बाइक से निकला जहरीला कैरत सांप, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

एस कुमार

महेशपुर अस्पताल के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राजापुर गांव निवासी समर पाल की बाइक से अचानक जहरीला कैरत सांप निकल आया। जानकारी के अनुसार समर पाल अपनी पत्नी, जो स्वास्थ्य सहिया हैं, को अस्पताल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर बैठे उनकी पत्नी ने सांप को देख लिया और घबराकर चलती गाड़ी से कूद पड़ीं। घटना की सूचना तुरंत समर पाल ने वन विभाग के रेस्क्यू टीम के अशराफुल शेख को दी। मौके पर पहुंचे अशराफुल शेख ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाइक से सुरक्षित निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ी अनहोनी टल गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!