Search

October 14, 2026 1:32 am

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने मार्क बास्की।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने पत्र जारी कर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी मार्क बास्की को पाकुड़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने मोहम्मद हसन अंसारी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिला कमेटी का विस्तार करते हुए मो. जहांगीर अंसारी को सचिव और प्रेम प्रकाश सोरेन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, संगठन सचिव इलियास किस्कू, उपाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी (अधिवक्ता), शिव कुमार मुर्मू, सामुएल मालतो, नंदकिशोर पंडित और राजू राय, जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मो. तूफान अंसारी को दी गई है।।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मार्क बास्की ने कहा कि बहुत जल्द संगठन का और विस्तार कर शेष पदों को भरा जाएगा। पार्टी अपने लक्ष्य और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेगी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पाकुड़ जिले में एक सशक्त और मजबूत पार्टी के रूप में उभरेगी। इस मौके पर मो. सलीम, अशराफुल शेख, नाजीर हुसैन, गोल्डेन हांसदा, किशोर पंडित समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!