Search

May 6, 2026 6:40 pm

नारायण मंदिर चोरीकांड का खुलासा, चांदी का मुकुट-जनेउ-हार बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

इकबाल हुसैन

पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के गड़वाड़ी स्थित नारायण मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सनाउल शेख को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया चांदी का मुकुट, जनेउ और हार बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित सुकुमार मिश्रा के आवेदन पर महेशपुर थाना कांड संख्या-151/25 दर्ज किया गया था। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर 20 सितंबर को आरोपी को महेशपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
पूछताछ में सनाउल शेख ने अपने दो साथियों के साथ मंदिर से चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार आरोपी कबाड़ी चुनने के बहाने अलग-अलग इलाकों में घूमकर चोरी करता था और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या-184/21 में भी अभियुक्त रह चुका है।।छापामारी दल में एसडीपीओ विजय कुमार के साथ थाना प्रभारी रवि शर्मा, उप निरीक्षक दीपक कुमार, सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार राय, चौकीदार तमाल सरकार और कंचन राय शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

img 20250921 wa0033255495017837454399

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!