प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने किया जमीनी निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
पाकुड़: पाकुड़ जिले में इन दिनों धान की कटनी जोरशोर से शुरू हो गई है। अधिकांश किसान अपने खेतों में धान काटकर सुखाने के लिए छोड़ चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर धान को घर ले जाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी बीच धान की सरकारी खरीदारी को लेकर सहकारिता विभाग ने भी प्रारंभिक तैयारियां तेज कर दी हैं।जानकारी के अनुसार, जिले भर में धान की खरीद विभिन्न लैंपसों के माध्यम से की जाएगी। झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड की ओर से खरीदारी के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित कर दिए गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा। इस वर्ष धान क्रय के लिए कुल 23 लैंपस को चयनित किया गया है।इसी क्रम में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने सदर प्रखंड के चेंगाडांगा स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए अग्रिम तैयारी से संबंधित दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। इन्हीं निर्देशों के आलोक में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, लेकिन खेतों में धान के पूरी तरह सूखने में कुछ समय लगेगा, जिसके बाद किसानों से खरीदारी संभव होगी। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति कार्यालय के लेखापाल शमीम अख्तर मौजूद थे।
Related Posts

सेवा का अधिकार सप्ताह—विधायक, उपायुक्त व जिला परिषद अध्यक्ष ने किया जनकल्याण योजनाओं का व्यापक निरीक्षण।










