Search

March 10, 2026 8:42 am

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुना।

राजकुमार भगत

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण को जिले के अलग-अलग बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ विधानसभा के बूथ संख्या 164 में कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पाकुड़ जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में नवंबर माह की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने संविधान दिवस, राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण, कुरुक्षेत्र में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण और वंदेमातरम् के 150 वर्ष का जिक्र किया। कृषि क्षेत्र में भारत की 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन की उपलब्धि और खेलों में देश की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री ने ‘Vocal for Local’ का महत्व दोहराया और कहा कि विश्व नेताओं को उपहार देते समय यह भावना ध्यान में रखी गई। उन्होंने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में महिला टीम की जीत को प्रेरक बताते हुए कहा कि इस टीम की सफलता पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पीएम मोदी की बातों को सुना और साझा किया कि यह प्रेरणा उनके काम और जन-जन तक संदेश पहुंचाने में मदद करेगी।

Also Read: E-paper 19-02-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर