Search

August 21, 2026 11:23 am

जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद, कारवाई के दिए निर्देश

  • उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए

गिरिडीह, 16 दिसंबर । आज उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उप विकास आयुक्त के समक्ष रखीं। उप विकास आयुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता और संवेदनशीलता लाना है। साथ ही जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना होता है। जनता दरबार में भूमि विवाद, जाति, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, दाखिल खारिज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सुधीर सिन्हा
फोटो

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!