Search

April 26, 2026 6:33 pm

वेद व्यास आवास योजना के तहत 08 जरूरतमंद मत्स्य पालकों को मिलेगा पक्का आशियाना।

पाकुड़। वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना के तहत लाभुकों के चयन को लेकर उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के कुल 08 लाभुकों का चयन किया गया। जानकारी के अनुसार लघु शीर्ष 796 (जनजातीय क्षेत्र) के अंतर्गत 06 तथा लघु शीर्ष 789 (अनुसूचित जाति वर्ग) के अंतर्गत 02 लाभुकों का चयन किया गया। योजना का लाभ उन परिवारों को दिया गया है, जो मत्स्य उत्पादन, मत्स्य बीज उत्पादन, प्राकृतिक जलस्रोतों में मछली पकड़ने एवं मछली विक्रय के माध्यम से आजीविका अर्जित करते हैं। चयनित प्रत्येक लाभुक को आवास निर्माण हेतु ₹1,91,200 की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें पक्के एवं सुरक्षित आवास का निर्माण कराया जा सकेगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर मछुआ समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चयनित लाभुकों को योजना का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!