Search

March 1, 2026 1:01 pm

जेएसएससी चयनित अभ्यर्थियों को मिला सम्मान, पाकुड़ के लिए गौरव का क्षण

पाकुड़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार का दिन यादगार रहा। रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस उपलब्धि में पाकुड़ जिले के कई अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। पाकुड़ जिले से चयनित अभ्यर्थियों में नेसार अहमद (प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, हिरणपुर), विजय कुमार साह (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, महेशपुर), वासुदेव मिधा (श्रम प्रवर्तन अधिकारी, महेशपुर), सूरज प्रकाश (प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पाकुड़) एवं बीरबल कुमार चौधरी (श्रम प्रवर्तन अधिकारी) शामिल हैं। बीरबल कुमार चौधरी पूर्व में पाकुड़िया प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। इस अवसर पर पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शाल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा कि उनका चयन जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है। उपायुक्त ने यह भी कहा कि इन युवाओं की सफलता अन्य अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर