Search

October 5, 2026 11:53 am

युवाओं ने ठंड में जरूरतमंदों को दिया कम्बल, बढ़ाया मानवता का उत्साह।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर के युवाओ द्वारा गरीब असहाय लोगो की सहायता के लिए निरन्तर पहल की जा रही है। बीते रविवार की रात प्रखण्ड के कईं चौक चौराहे पर जाकर गरीब असहाय लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। युवा चंदन भगत , विकास कुमार दास आदि द्वारा रात साढ़े 10 बजे डांगापाड़ा चौक में ठंड से ठिठुरते एक विक्षिप्त व्यक्ति को कम्बल ओढ़ाया। वही हिरणपुर , तोड़ाई सहित अन्य जगहों में भी असहाय लोगो को कम्बल दी गई। युवा टोली के सदस्यों ने बताया कि इस ठंड को देखते हुए बीते कई दिनों से जगह जगह जाकर असहाय लोगो को कम्बल दी जा रही है। जिससे कि गरीब असहाय लोगो को कुछ राहत मिल सके। रात को चौक चौराहे जाकर ठंड से प्रभावित लोगों से मिलकर कम्बल दे रहे है। वही गांवो में जाकर गरीब परिवारों को गर्म वस्त्र भी उपलब्ध करा रहे है। बहरहाल युवाओ की इस नेक कार्य की काफी सराहनीय हो रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!