Search

April 23, 2026 6:20 am

शीतलहर के मद्देनज़र 6 से 8 जनवरी तक झारखंड के सभी स्कूल बंद।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार का निर्णय

राज्य में लगातार बढ़ रही शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सभी विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार राज्य में संचालित सभी श्रेणी के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में 06 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक प्री-नर्सरी/नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाएँ स्थगित रहेंगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर- शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। वहीं, यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड अथवा अन्य परीक्षाओं का आयोजन प्रस्तावित है, तो उनके संचालन को लेकर संबंधित सक्षम प्राधिकारी अपने विवेकानुसार आवश्यक निर्णय लेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!