Search

March 3, 2026 11:50 am

कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, नौ दिनों तक गूंजेगा शिव भक्ति का स्वर।

पाकुड़। बिजली कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में निकली कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवक-युवतियां शामिल हुए। कलश यात्रा की शुरुआत बिजली कॉलोनी से हुई, जो भगतपाड़ा और बिरसा चौक होते हुए कालीभषान पोखर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर श्रद्धालु पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचे। नगर भ्रमण के दौरान चंदन सिंह अपनी पत्नी के साथ शिवमहापुराण की पुस्तक को माथे पर धारण कर यात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। आयोजन समिति के अनुसार, इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य धीरज शास्त्री के मुखारविंद से शिवमहापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक एवं मृदु पूजन होगा, जबकि कथा का आयोजन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। शिवमहापुराण कथा का आयोजन 5 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

img 20260105 wa00311965088415356868565
img 20260105 wa00307337831921358850769

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर