Search

January 23, 2026 3:40 pm

तुलबुल पंचायत अंतर्गत पिंडरा ग्राम में कैरा झरना के नजदीक शेड निर्माण का जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया शिलान्यास

बोकारो। गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत पिंडरा ग्राम के कैरा झरना के नजदीक शेड निर्माण के कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सह अध्यक्ष बोकारो, सुनीता देवी के द्वारा शुक्रवार को हुआ।

img 20260109 1103471261463753004844089

शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कैरा झरना के निकट प्राचीन लुगु बाबा धाम मे विधिवत पूजा अर्चना की।

img 20260109 104446165620818068025314

जिला परिषद सह अध्यक्ष सुनीता देवी ने शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत बताया कि मैने अपने चुनावी वादों के दौरान यहां एक शेड निर्माण का वादा यहां के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से किया था जो कि आज पूरा हुआ है। इस शेड निर्माण से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को विशेष लाभ पहुंचेगा। वहीं मौके पर मौजूद पाहन हीरालाल मांझी ने इस अति अनिवार्य सामाजिक कार्य पर अपना हर्ष व्यक्त करते हुए इसे श्रद्धालुओं एवं पर्यटन के लिए आने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

img 20260109 1056525258362937093142370
img 20260109 1058036506809027519290832

मौके पर समाजसेवी चितरंजन साव ने बताया कि पिंडरा से टूटीझरना का यह मार्ग वर्षों से एक सेड निर्माण की प्रतीक्षा में था क्योंकि यह मार्ग घने जंगलों से होकर गुजरता है बीच में कुछ पल ठहराव के लिए के लिए एक शेड की अति आवश्यकता महसूस हो रही थी। लुगु बाबा धाम के निकट बहता यह कैरा झरना के समीप तैयार हो रहा यह शेड अब लोगों को विशेष ठहराव का मौका देगा। पास में बोकारो नदी का कल-कल करते हुए बहते इस नदी के मनोरम दृश्य का लुफ्त अब राहगीर एवं पर्यटक यहां से उठा पाएंगे।

युवा समाजसेवी चितरंजन साव

तुलबुल पंचायत की मुखिया ममता देवी ने बताया कि बारिश के दिनों में इस मार्ग से गुजरने पर बारिश से सुरक्षा के कोई ठराव नहीं था लेकिन अब यह शेड राहगीरों को रक्षा प्रदान करेगा। मौके पर नरेश साव, सेवती देवी, हरिनारायण प्रजापति, अनिल चौधरी, उमेश कुमार मांझी,फैज, बोधि मांझी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

img 20260109 1100434730107851529804072
img 20260109 1059383696470787248187684
img 20260109 1058215785403352214870126

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर