Search

January 23, 2026 8:37 pm

गठबंधन की सरकार पर कांग्रेस हाशिये पर, हिरणपुर–लिट्टीपाड़ा में फूटा असंतोष।

हिरणपुर (पाकुड़): गठबंधन धर्म की पालन न किये जाने को लेकर हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने आरोप लगाया है। शनिवार को हिरणपुर में प्रेस वार्ता करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष मनोवर आलम , लिट्टीपाड़ा के खुर्शीद आलम व उपाध्यक्ष अमृत ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव पूर्व झारखण्ड में जेएमएम , कांग्रेस व आरजेडी की गठबंधन हुई थी। जिसमे सभी दलों की साझा कार्यक्रम भी तय हुई थी। चुनाव जीतने के सूबे में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी , पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ को सरकारी कार्यक्रमो में अनदेखी की जा रही है। किसी भी सरकारी कार्यक्रमो में हमे सूचना नही दी जा रही है। बीते माह आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम सभी पंचायतो में आयोजित की गई , कांग्रेस पदाधिकारियो को किसी प्रकार की सूचना विभागीय रूप से भी नही दी गई। बीते दिनों प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम में भी यही स्थिति रहा। जनहित की मामला हो या अन्य समस्यामूलक विषयो को लेकर पदाधिकारियो को अवगत कराने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नही की जा रही है। यह स्थिति दोनों प्रखण्ड में है , जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनदेखी की जा रही है। क्षेत्र में आहूत विधायक के कार्यक्रमो से भी हमे वंचित रखा जा रहा है। जबकि हमलोगों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए जेएमएम को जिताने में अपनी भूमिका निभाया। जिससे कार्यकर्ताओ में निराशा छाया हुआ है व नाराजगी भी व्यक्त कर रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर